ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

शराबी बाप की बेटे ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटे ने कहा-दारू पीकर रोज मम्मी को मारता था

02-Aug-2023 02:56 PM

By Vikramjeet

VAISHALI:  बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद पीने वाले अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीने को लेकर कई आपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव का है जहां एक बेटे ने अपने शराबी पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बेटे ने कहा कि पापा शराब पीकर घर आता था और अक्सर मम्मी के साथ मारपीट करता था। वह बहुत दिन से यह सब देखता आ रहा था लेकिन इस बार वह मम्मी को पीटता नहीं देख सका। किशन ने बताया कि गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।   


मृतक की पहचान बोअरिया गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही मौके से हत्यारे बेटे को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू को भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में है।