ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए DIG शिवदीप लांडे से मिली महिला, डीएसपी-थानेदार...

बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए DIG शिवदीप लांडे से मिली महिला, डीएसपी-थानेदार और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

08-Jan-2023 02:37 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सुपौल की रहने वाली कविता सिंह ने सहरसा DIG शिवदीप लांडे से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने पिपरा थानाध्यक्ष और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना था कि भूमि विवाद में उनके बेटे सुमित कुमार सिंह के साथ मारपीट की गयी और तेजाब से हमला किया गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। टाटा मेमोरियल अस्पताल में बेटे का इलाज चल रहा है।  इस मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ पिपरा थाने में केस दर्ज किया गया है। लेकिन तेजाब फेंकने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पीड़िता ने सहरसा डीआईजी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


कविता सिंह सुपौल के रतोली गांव की रहने वाली हैं। कविता सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह के साथ 16 नवम्बर 2022 को मारपीट की गयी और तेजाब से हमला किया गया। भूमि विवाद को लेकर राज कुमार साह, वरुन कुमार साह, बिमल कुमार साह, हीरा देवी, सत्तो मंडल, लालो साह, देबू साह ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कविता सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 


इस घटना को लेकर कुल 7 आरोपियों के खिलाफ पीड़िता ने पिपरा थाने में केस दर्ज कराया। पिपरा थाने में कांड संख्या 340/22 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दो अभियुक्त राज कुमार साह, सत्तो मंडल को गिरफ्तार कर  जेल भेजा लेकिन अभी दोनों जमानत पर हैं। जबकि अन्य पांच आरोपियों में बरुन कुमार साह और बिमल कुमार साह का नाम मोबाइल लोकेशन के आधार पर छांट दिया गया। अन्य अभियुक्त हीरा देवी, लालो साह, देबू साह पर अब तक कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।


पीड़िता ने बताया कि वो डीआईजी शिवदीप लांडे से मिलने पहुंची थी। डीआईजी से मिलकर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे के ऊपर बरुन साह और बिमल साह ने तेजाब फेंका था। लेकिन थानाध्यक्ष और डीएसपी ने दोनों अभियुक्त का नाम मोबाईल लोकेशन के आधार पर अनुसंधान के क्रम में छांट दिया। इस मामले पर कार्रवाई किये जाने की गुहार पीड़िता एसपी से भी लगा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्याय की मांग के लिए वो कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे से मिलने पहुंची थी। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि पीड़िता को अब न्याय मिल पाता है नहीं।