ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बेटे की हत्या के 4 महीने बाद पिता का मर्डर, परिजनों में दहशत का माहौल

17-Oct-2023 10:24 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में किराना दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर निवासी भोला ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चार महीने पहले उनके बेटे की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। 


28 जुलाई की रात को मृतक भोला ठाकुर के बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अपराधियों ने उसे आधा दर्जन गोली मारी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। बेटे की हत्या के बाद पिता भोला ठाकुर ने तीन नामजद अपराधियों के खिलाफ अहियापुर थाने में केस दर्ज कराया था और मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। 


लेकिन बेटे के लिए न्याय की मांग करने वाले पिता की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के बाद पिता की हत्या से घर वाले काफी दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।