मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
15-Sep-2021 08:28 PM
VAISHALI: संपत्ति की लालच में अपनों ने ही जान ले ली। कोई इस कदर संपत्ति की लालच में गिर सकता है किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन जब यह घटना सामने आई तो इलाके के लोग भी सकते में हो गये। जी हां हम बात कर रहे हैं वैशाली के जंदाहा की जहां बेटे के साथ मिलकर दूसरी पत्नी ने पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी।
मृतक की पहचान शंकर राय के रूप में हुई है। संपत्ति की लालच ऐसी की उसकी जान अपनों ने ही ले ली। इस दौरान जब पड़ोसी शंकर राय को बचाने गये तो उन पर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद भागकर पड़ोसियों ने अपनी जान बचायी। पीट-पीटकर शंकर राय की हत्या करने के बाद परिजनों ने उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है। यह पूरा मामला जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र का है जहां अदलपुर पंचायत के जसपरहा गांव में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया।
बताया जाता है कि 2004 में शंकर राय ने दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की जब मौत हो गयी तब उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया था। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है। जबकि दूसरी पत्नी शशिकला से जुड़वां बेटे है। दूसरी पत्नी सारी संपत्ति अपने नाम करवाना चाहती थी जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि शशिकला अपने पति के खुन की प्यासी हो गयी। उसने अपने बेटे शिवम के साथ मिलकर शंकर को इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गयी। पहली पत्नी के बेटे मनजीत ने पिता की हत्या का आरोप अपनी सौतेली मां शशिकला और उनके बेटे शिवम पर लगाया और उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी और उसके बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।