ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बेटे के लव अफेयर में हुई पिता की हत्या, लड़कीवालों ने पीट-पीटकर ले...

बेटे के लव अफेयर में हुई पिता की हत्या, लड़कीवालों ने पीट-पीटकर ले ली जान

23-Mar-2024 09:39 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेटे के लव अफेयर की सजा उसके पिता को मिली। जब लड़की के परिवारवालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। औराई थाने की विशनपुर गोकुल पंचायत के विस्था गांव में गुरुवार देर रात प्रेम विवाह करनेवाले युवक के पिता सुरेंद्र सहनी (55) की लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र के बेटे मुकेश सहनी ने छह साल पहले (2017) गांव के ही राकेश सहनी की बेटी से प्रेम विवाह किया था। लड़की का पिता इससे नाराज था। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद मुकेश पत्नी के साथ परदेस चला गया। चार साल बाद गांव लौटने पर लड़की का पिता दोनों को गांव से बाहर जाने की धमकी देता रहता था।


उधर, इसी बीच गुरुवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन लोगों ने मिलकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। मुकेश ने पत्नी के पिता व चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित राकेश सहनी अभी पंचायत समिति सदस्य है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के बाद अन्य की गिरफ्तारी होगी। तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में पेट्रोलिंग कर रही है। हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। और ये घटना गांव में चर्चा का विषय बन गया है।