ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / बेरोजगारों के लिए सोनू सूद का तोहफा, अब बगैर इन्वेस्ट किये कर सकेंगे...

बेरोजगारों के लिए सोनू सूद का तोहफा, अब बगैर इन्वेस्ट किये कर सकेंगे बिज़नस

13-Feb-2021 02:53 PM

DESK : कोरोना काल के शुरूआती दिनों में जब लॉकडाउन हुआ था तो बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सिलसिला शुरू किया था. एक बार फिर सोनू सूद बेरोजगारों की मदद करने के लिए सामने आये हैं. उन्होंने एक नई स्कीम लाने का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिये किया है. 


इस स्कीम के मुताबिक अगर जेब में पैसा नहीं है, फिर भी आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप फिर भी मालिक बन काम कर सकते हैं. इस बारे में खुद सोनू ने सोशल मीडिया पर बताया है. एक्टर ने इस नई स्कीम का एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा है- तैयार हो जाइए. उस पोस्टर में स्पष्ट लिखा है कि अगर आपके पास जीरो इन्वेस्टमेंट है, फिर भी आप मालिक बन सकते हैं. सोनू इस नई मुहिम के जरिए गांव में बैठे हर नौजवान को सशक्त बनाना चाह रहे हैं.


सोनू के इस ऐलान के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं. जानकारी हो कि ये पहली बार नहीं है जब सोनू किसी बेरोजगार की मदद करने का फैसला ले रहे हों. जब बिहार और असम में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था, उस समय भी सोनू ने एक मुहिम के तहत कई जरूरतमंद को नौकरी दिलवाने का काम किया था. उस सयम भी एक्टर ने एक सक्रिय भूमिका निभा इंप्रेस कर दिया था.