ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल..बेरोजगारों को 19 लाख नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ?

बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल..बेरोजगारों को 19 लाख नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ?

02-Sep-2021 05:13 PM

PATNA: बेरोजगारी को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से यह पूछा है कि बेरोजगारों को 19 लाख नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ? जो वादा एनडीए की सरकार ने बिहार के युवाओं से किया था। 


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि "NDA सरकार द्वारा बिहार के युवाओं और बेरोजगारों को 19 लाख नौकरियाँ देने के वादे का क्या हुआ?" डबल इंजन की सरकार के वायदों ने युवाओं के वर्तमान और भविष्य दोनों को चौपट कर दिया है।


तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि बीते एक साल में बिहार में 15 लाख नौकरियां और रोजगार समाप्त हुए हैं। एनडीए सरकार ने चुनाव के वक्त 19 लाख रोजगार देने का बिहार की जनता से वादा किया था। अब सरकार यह बताए कि उन वादों का आखिर हुआ क्या? 


जो सपने बिहार के युवाओं को आपने दिखाया उसका क्या हुआ? डबल इंजन की सरकार के झूठे वादों ने बिहार के युवाओं का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद कर दिया।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर यह भी लिखा कि "दो पीढ़ियों को बर्बाद करने वाली 16 वर्षों की नीतीश सरकार बताएं उनकी रोजगार नीति क्या है? बेरोजगारी खत्म करने तथा उद्योग-धंधे स्थापित करने को लेकर सरकार का ब्लूप्रिंट और विजन क्या है?"