छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
09-Jul-2022 06:21 PM
PATNA : बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर VIP ने केंद्र और राज्य सरकार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने देश में बेरोजगारी के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि चुनाव के दौरान रोजगार का जो वादा युवाओं से किया था उसका क्या हुआ।
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा है कि देश में बेरोजगारी दर जून माह में बढ़कर 7.80 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले महीने कृषि क्षेत्र में 1.3 करोड़ लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जून महीने में रोजगार में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.03 प्रतिशत पर पहुंच गई जो मई महीने में 7.30 प्रतिशत थी।
मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्थिति कुछ बेहतर रही और बेरोजगारी दर 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि चुनाव के दौरान जो रोजगार देने का वादा किया गया था, उनका क्या हुआ ? बिहार में ही 19 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि जब बेरोजगारी दर बढ़ रही है तो फिर सरकार कैसे रोजगार उपलब्ध करा रही है?