Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
10-Nov-2023 10:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लोहिया पथ चक्र दूसरे के दूसरे पेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां एक बेरोजगार युवक ने सीएम नीतीश कुमार के सामने ही नौकरी देने की मांग करने लगा। यह युवक सीएम की सुरक्षा बैरक को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री के करीब पहुंच गया और कहने लगा कि उन्हें उसे दिल्ली के बिहार भवन में नौकरी दी जाए। उसके बाद उस युवक को सीएम सुरक्षा में शामिल पुलिसकर्मी ने अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लोहिया पथ चक्र फेज-2 का उद्घाटन किया। राजधानी का यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। इसके चालू होने के बाद बेली रोड और बोरिंग कैनाल रोड में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। तभी एक युवक सीएम की सुरक्षा बैरक को तोड़ते हुए सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब पहुंच गया और हाथों में पोस्टर लेकर यह कहने लगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के बिहार भवन में बिहार युवाओं को रोजगार दो।
वही, इस युवक की बात सुन सीएम नीतीश कुमार उसके तरफ पलटे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि उसके हाथ में जो कागज है उसे ले लीजिए उसके बाद सीएम नीतीश कुमार आगे बढ़ते चले गए। जसी दौरान सीएम की सुरक्षा में दखलअंदाजी के मामले में पुलिस ने इस युवक को अपने कब्जे में ले लिया।
मालुम हो कि, सीएम ने आज लोहिया पथ चक्र फेज-2 का उद्घाटन किया। बेली रोड पर दरोगा राय पथ से होते हुए हड़ताली मोड़ और बोरिंग कैनाल रोड के बीच लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट का दूसरा फेज बनाया गया है। इसके बनने से बेली रोड पर पिक आवर में जो जाम की समस्या है, उससे लोगों को निजात मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बिहार में पहली बार स्वैप सिस्टम पर काम किया जा रहा है, जिससे लोग अपना रास्ता बदल पाएंगे।