Bihar registration : बिहार में जमीन-फ्लैट निबंधन दस्तावेजों को आसान बनाने की तैयारी, पेपरलेस प्रक्रिया और GIS मैपिंग के जरिए शुरू होगा यह काम Bihar Bhumi : सरकारी जमीन पर फर्जी जमाबंदी पर बड़ा आदेश, 45 दिन में रद्द होगी अवैध जमाबंदी; गड़बड़ी करने पर CO भी नपेंगे Bihar News : स्कूल के लिए निकली 4 छात्राएं एक साथ लापता, SSP ने गठित की SIT; हर बिंदु पर खोजबीन जारी property tax Patna : पटना संपत्ति कर निर्धारण की समय-सीमा तय, इस डेट तक नई संपत्तियों की पहचान अनिवार्य e-rickshaw ban : नेशनल और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा का परिचालन बंद, जुगाड़ गाड़ियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध NEET student case : शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का रहस्य : शुरू हुई SIT की जांच तो IMA से पत्र लिखवा खुद को पाक-साफ़ बताने में जुटा प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल NEET student case : नीट छात्रा मौत मामले में मोबाइल खोलेगा राज, ज्यादा बातचीत वाले फोन नंबरों की जांच शुरू Tufcon TMT : Tufcon TMT द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय योगीटांड़ गिरिडीह में 220 कंबलों का वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत Bihar liquor mafia : बिहार में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, 24 तस्करों पर कसेगा शिकंजा; सम्राट चौधरी के आदेश पर ऐक्शन Bihar weather update : बिहार में घना कोहरा, 19-20 जनवरी को येलो अलर्ट; तापमान में जल्द बढ़ोतरी से मिलेगी राहत
17-Feb-2024 10:43 AM
By First Bihar
GAYA : हम संरक्षक जीतनराम मांझी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि तेजस्वी यादव अब बेरोजगार हो गए है। ऐसी स्थिति में अब वो राहुल गांधी के साथ नहीं तो कहां जाएंगे। गया में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि - तेजस्वी यादव बेचारे बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगार की स्थिति में वो राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि- अब नीतीश जी पाला नहीं बदलेंगे। नीतीश कुमार भी बोल रहे थे कि 2005 की स्थिति अब किसी भी परिस्थिति में नहीं आने देंगे। इस गठबंधन को छोड़कर नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे। इस पर मुझे पूरा विश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन के रूप में इंडी नाम की एक विरोधी गठबंधन बनाने का काम किया था। इसमें नीतीश कुमार भी आगे पीछे हो रहे थे। इंडी में लोगों का मिशन काफी गड़बड़ थे। इन लोगों का मिशन यह नहीं था कि यहां बेरोजगारी दूर हो जाए। यह भी नहीं था कि हमारा चंद्रयान जो चंद्रमा पर गया है वह सफल हुआ है उस पर बात करें।
भारत का इकॉनमी विश्व में थर्ड इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है। इसकी चिंता इन्हें नहीं था। उनकी चिंता बस एक थी कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा। उसी दिन मुझे ऐसा लगा कि इन लोगों का उद्देश्य ठीक नहीं है। ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएंगे और यही हुआ। पहले नीतीश कुमार जी खुद एनडीए में चले आये हैं। ममता जी का भी कुछ यही कहना है। दिल्ली में केजरीवाल जी भी कुछ अलग बात कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में तेजस्वी जी बेरोजगार हो गए तो राहुल जी साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।
जीतन मांझी ने कहा कि बिहार में गरीबों के बीच करीब 5 से 6 लाख हेक्टेयर जमीन परवाना में वितरण किया गया था। इस बारे में नीतीश कुमार को अवगत कराते रहे कि बांटे गए जमीन का 70 प्रतिशत कब्जा दूसरे का हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत में किसानों का बंद नहीं है। विशेष करके पंजाब की बात आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए काफी कार्य किए हैं। किसानों की उन्नति के प्रति वह प्रतिबद्ध हैं। किसानों का यह आंदोलन ज्यादा दिन नहीं चलेगी।