वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
16-Feb-2024 06:52 AM
By First Bihar
DESK : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता गुरुवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक चली। बैठक में सकारात्मक माहौल जरूर नजर आया, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा 16 फरवरी यानी शुक्रवार को भारत बंद करने जा रहा है। भारत बंद में पंजाब के किसानों के साथ देश की सभी किसान यूनियन जुड़ेंगी। ऐसे में पंजाब से लेकर हरियाणा तक, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किेए गए हैं।
वहीं, बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय, अर्जुन मुंडा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब मीडिया से रूबरू हुए तो उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि मसले के हल के लिए बातचीत सही दिशा में जा रही है। वहीं, किसान नेताओं ने मीडिया को बताया कि संतोषजनक चर्चा रही है। हालांकि किसानों पर बल प्रयोग की उन्होंने कड़ी निंदा की और इसे असहनीय बताते हुए नाराजगी जाहिर की।
उधर, किसान नेताओं, संगठनों और समर्थकों के सोशल मीडिया अकाऊंट्स बंद करने पर भी आपत्ति जताई। किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा एमएसपी समेत सभी मुद्दों पर पॉजिटिव चर्चा हुई है। नतीजा भी निकलेगा। हमें सुखद हल की उम्मीद है। हमारा दिल्ली कूच अभी भी कायम है, लेकिन हम टकराव नहीं चाहते हैं। किसानों पर बल प्रयोग बंद होना चाहिए क्योंकि हम शांतिपूर्ण अपनी मांगें रख रहे हैं।