ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / बिहार विधानसभा उपचुनाव : बेलहर सीट पर जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने ठोका...

बिहार विधानसभा उपचुनाव : बेलहर सीट पर जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने ठोका दावा, अपने भाई के लिए मांगी सीट

24-Sep-2019 12:12 PM

PATNA : जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने बेलहर विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोका है। गिरधारी यादव ने अपने भाई लालधारी यादव के लिए जेडीयू का टिकट मांगा है।


गिरधारी यादव ने राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। गिरधारी यादव ने कहा है कि पार्टी के लिए उनका परिवार हर वक्त मजबूती से खड़ा रहा है लिहाजा बेलहर विधानसभा सीट पर उनका पहला दावा बनता है। 


आपको बता दें कि बेलहर विधानसभा सीट से गिरधारी यादव विधायक थे और लोकसभा चुनाव में वह बांका से निर्वाचित हुए। उनके लोकसभा जाने के बाद बेलहर सीट पर उपचुनाव हो रहा है और अब गिरधारी यादव ने अपने भाई के लिए टिकट मांगा है। फर्स्ट बिहार झारखंड पहले ही बता चुका है कि बेलहर विधानसभा सीट पर जदयू नेतृत्व कोई भी फैसला गिरधारी यादव की सहमति के बिना नहीं लेगा। ऐसी स्थिति में उनके भाई का टिकट कंफर्म माना जा रहा है।