ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / जमालपुर रेल कारखाना में दर्दनाक हादसा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक को बेलगाम ट्रैक्टर ने...

जमालपुर रेल कारखाना में दर्दनाक हादसा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक को बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा

09-Apr-2024 02:46 PM

By First Bihar

MUNGER : मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक भीषण सड़क हादसे में रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गयी। बताया जाता है कि जिस ट्रैक्टर ने उन्हें रौंदा वह प्राइवेट ठेकेदार का था। इस हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


एशिया के सबसे पुराने मुंगेर स्थित जमालपुर रेल कारखाना परिसर में मंगलवार को सड़क हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कारखाना के बीएसएस शॉप में तैनात मुख्य कार्यालय अधीक्षक 55 वर्षीय सरोज चौधरी के रूप में हुई। जो कारखाना परिसर में किसी काम से जा रहे थे तभी इसी दौरान वह रेलवे के स्क्रैप को दूसरी जगह ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में गए। जिसके बाद उन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए रेलवे अस्पताल जमालपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 


वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के ब्रांच सचिव अनिल प्रसाद यादव ने बताया की प्राइवेट ठेकेदार के ट्रैक्टर से लोहा के सामान की ढुलाई की जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। जिसमें कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर चला रहा था। 


ऐसा लगता है कि नियम कानून से इन्हें कोई मतलब नहीं है। इन्हें शायद यह लगता है कि इनका मालिक कोई छोटा आदमी नहीं है। कुछ होगा तो मैनेज कर लेगा। प्राइवेट ठेकेदार का ट्रैक्टर यहां चलता है और ड्राइवर की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल रेलवे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।