बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
25-Apr-2024 09:54 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में पिकअप वैन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को एनएच 31 पर रखकर हंगामा किया है। घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घंटों सड़क जाम रहने से दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी लंबी कतारें लगी रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह मामला लाखो सहायक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें मॉर्निंग वॉक के लिए आई थी, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बच्चियों की पहचान लाखों पचपन टोल के रहने वाले मनीष कुमार की पुत्री रूही कुमारी और रुचि कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में परिजन दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकअप वैन से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने लगभग दो घंटे तक सड़क को जाम रखा।
वहीं,परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रोज सुबह सुबह दोनों बहनें टहलने के लिए घर से निकली थी तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दोनों को एक साथ कुचल डाला और मौके से फरार हो गया। एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया।
उधर, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसको लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि लाखो पचपन टोल की रहने वाली दो सगी बहनों को अज्ञात अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पार करते वक्त कुचल दिया है, जिससे दोनों बच्ची को मौके पर मौत हो गई।