राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
02-Jun-2022 12:57 PM
ARRAH: खबर बिहार के आरा की है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को अपना निशाना बनाते हुए उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
बदमाशों ने व्यवसायी को चार गोली मारी है। गोली लगने से व्यवसायी जख्मी होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी पर उस वक़्त ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने जा रहा था। मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे का दुकान है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल चंद्र जैन के बेटे सलील जैन के रूप में हुई है। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।