राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
18-Aug-2022 09:28 PM
DESK: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अपराधिक वारदाते भी बढ़ गयी है। पटना, सासाराम, गया, गोपालगंज के बाद अब बक्सर और भोजपुर में भी अपराधी बेखौफ दिखे। आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को आनन फानन में आरा शहर के बाबू जरा स्थित निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हालांकि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझुपुर गांव के बधार स्थित पुल के पास की है जहां अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया है। दूसरी वारदात बक्सर जिले से आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मार दी है।
गोली युवक की जांघ में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बक्सर के बड़ी मस्जिद के समीप अज्ञात अपराधियों ने वार्ड पार्षद के पुत्र को गोली मार दी। युवक शहर के जई मोहल्ले के रहने वाला वार्ड पार्षद रमेश वर्मा का पुत्र ऋषि कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि ऋषि कुमार गुरुवार की देर शाम सत्य देव मिल के समीप सब्जी खरीद कर अपने घर जा रहा था. इसी बाद बड़ी मस्जिद के पास बाइक सवार अपराधी आया और उसे गोली मार दी. जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा
उसे गिरता देख अपराधी बाइक लेकर भागने में सफल रहे. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है. घटना कुछ आपसी विवाद लग रहा है. बहुत जल्द घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
वही गोपालगंज में महिला सहित तीन लोगों को गोली मारी गयी है। इस दौरान एक महिला की मौत भी हो गयी है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चाकू मारकर घायल किया गया है।
परिजनों का आरोप है कि शराब बेचने को लेकर पुलिस से शिकायत की थी जिससे गुस्साएं शराब कारोबारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला उचकागांव के जमसड़ गांव का है। गोपालगंज के ही उचकागांव के झिरवा पंचायत के मुखिया मो.नजीर अहमद पर दिनदहाड़े फायरिंग की गयी।
बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल में घुसकर हमला किया। गोलीबारी में मुखिया बाल-बाल बच गये। वही सासाराम में गैस एजेंसी संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी है। संझौली इलाके में एजेंसी संचालक वीर बहादुर सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में निजी अस्पाल में उन्हें भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।






