ब्रेकिंग न्यूज़

हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

Home / news / बेखौफ अपराधियों ने सोई हुई महिला को गोलियों से भूना, परिजनों में मातम...

बेखौफ अपराधियों ने सोई हुई महिला को गोलियों से भूना, परिजनों में मातम का माहौल

09-Sep-2024 12:50 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। यहां घर के भीतर घुसकर एक सोई हुई महिला को गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में सोई हुई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह पूरा मामला सिवान जिला के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के रंगरौली गांव का है। मृतका रंगरौली गांव की रामकिशुन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लालामुनी देवी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में सोई थी तभी अपराधियों द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी पोती के साथ घर में रहती थी। रविवार को रात में दोनों ने एक साथ खाना खाया और दोनों सोने चली गई। दोनों अलग -अलग कमरा में सोई थी। पोती जब आज सुबह उठी और दादी में कमरे गई था देखा की दादी खून से लथपथ है। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हुए है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका की पोती अनिशा कुमारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन पड़ोसियों द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। रात में जब हम सोने चले गए उसके बाद पड़ोसियों ने ही मौका पाकर दादी की हत्या कर दी है। मृतका के घर के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं।