ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट

Bihar crime : बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; इलाके में हड़कंप

12-Oct-2024 11:26 AM

By First Bihar

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तांडव का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के डेहरी के आकोढीगोला थाना क्षेत्र के चांदी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक पूर्व बीडीसी मेंबर हरेलाल राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।


बताया जाता है कि जब अपने बगीचे से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें डेहरी के जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान ही हरे लाल राय की मौत हो गई। वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश बताई जाती है। 


वहीं, मृतक के पुत्र बजरंगी कुमार का कहना है कि किसी ने उनके पिता के साथ दुश्मनी निकाली है। उनके पिता 2011 से लेकर 2015 तक पंचायत समिति सदस्य थे। पिछले दो बार हुए पंचायत में वे चुनाव हार रहे थे। 


इधर, इस घटना के संबंध में रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि वारदात के वक्त हरे लाल राय के साथ परिवार की कुछ महिला सदस्य भी थी और इस दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। कई सूत्र चिन्हित किए गए हैं तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। मामले का आवेदन कर दिया जाएगा। 


बता दे की दशहरा के मौके पर हुए इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अकोढीगोला के चांदी में हरेलाल राय पिता शिव पर्सन चौधरी काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति भी है।