ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / news / बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार को रौंदा : इलाज के दौरान हो...

बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार को रौंदा : इलाज के दौरान हो गई दोनों की मौत

19-May-2024 02:01 PM

By First Bihar

KAIMUR : बिहार के कैमूर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। वहीं मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल मामले की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


दरअसल, भभुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत बेतर-मुंडेश्वरी पथ पर मोकरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गई। वहीं मौके की नजाकत देख ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी श्रीनिवास राम के 20 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश और सुरेंद्र राम के 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। 


उधर, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए भभुआ गए थे। वहां से वे गांव लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल दोनों के शवों के साथ मोकरी गांव पहुंचे। इस दौरान भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी दलबल के साथ वहां मौजूद थे।