Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर
20-Dec-2023 03:50 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बेगूसराय में शराब तस्करों ने एक दारोगा की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, शराब का अवैध धंधा कर रहे तस्करों को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर हमला बोला गया है। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है। जहां मृतक दारोगा की पहचान खमास चौधरी के रूप में की गयी है जो नावकोठी थाने में तैनात थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की खेप लायी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने कार को घेरा तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। जिसमें इनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम का माहौल कायम हो गया है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में मातम की हालत बनी हुई है।
इस घटना को लेकर मृतक दारोगा के परिजन ने बताया कि- मुझे फ़ोन के जरिए यह सुचना मिली की बेगूसराय में जो आपके भाई दारोगा के पद पर तैनात हैं उनका एसिडेंट हो गया है। उसके बाद हमने यह जानने की कोशिश की घटना के समय उनके साथ कौन - कौन थे। उसके बाद मालूम चला की तीन हवलदार, एक ड्राइवर और एक दारोगा के तौर पर ये थे। जहां एक कार ठोकर मारकर निकली गई और चोट लगने से इनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि, हमारी मांग है की जब पुलिस टीम को गस्ती में भेजा जाता है तो जवानों की संख्या अधिक होनी चाहिए। कितनी कम संख्या होने की वजह से यह घटना हुई है। मेरा मानना है की इस मामले में प्रसाशन से भी भूल हुई है। इनकी तीन बच्ची है जिनकी शादी भी नहीं हुई है तो उन्हें कौन सहारा बनेगा। इस विषय में सरकार को गंभीर होना चाहिए और गस्ती दल के लिए एक कठोर नियम तय करना चाहिए। यह तो यह कहते हैं की इस शराबबंदी को खत्म कर्त दीजिये या तो चलना है तो ढंग से चलाए।
उधर बेगुसराय के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर बेगूसराय जिले में अवैध ढंग से शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसी सिलसिले में नावकोठी थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक खामस चौधरी अन्य तीन होम गार्ड जवानों के साथ बीती देर रात छतौना बूढ़ी गंडक नदी के पुल के पास सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थ।
देर रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने एक कार को रुकने का संकेत दिया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी और खामस चौधरी को टक्कर मार दी. जिसके बाद खामस चौधरी नीचे गिर गए और पत्थर से सिर पर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक होम गार्ड जवान को भी चोट लगी है जिसका इलाज जिला सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार के मालिक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 52 वर्षीय खामस चौधरी मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत अरिया गांव के रहने वाले थे।