ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में शिक्षक की हत्या के खिलाफ सड़क जाम कर हंगामा, लाठी डंडे...

बेगूसराय में शिक्षक की हत्या के खिलाफ सड़क जाम कर हंगामा, लाठी डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

02-Feb-2020 01:32 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI:  बेगूसराय में  शिक्षक की हत्या के खिलाफ लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा है। लाठी-डंडे की पिटाई से घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद लोग सड़क पर उतर आए हैं। मौत से नाराज लोग बेगूसराय और राजौरा पथ जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 


शिक्षक के परिजनों का कहना है कि पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। लोगों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम लोग सड़क को जाम रखेंगे।  वहीं मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुटी हुई हैं।


बता दें कि 31 जनवरी को बरौनी से परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक अविनाश कुमार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में शिक्षक को उठा कर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया ।जहां बीती शाम इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई।