बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Jan-2020 05:59 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में भीड़-भाड़ इलाके में नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत के मुखिया की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी।
घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है। मृतक मुखिया की पहचान समसा गांव निवासी हेमा मौर्य के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान गंडक नदी बांध के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने गोलियों से भून डाला।
वारदात में महिला मुखिया हेमा मौर्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।इस बीच डीआईजी राजेश कुमार ने हत्या के संबंध में बताया है कि बमबम महतो ने मुखिया हेमा मौर्या की हत्या की है। उन्होनें बताया कि बमबम महतो के बेटे की हत्या कुछ दिनों पहले हुई थी। जिसमें मुखिया के देवर रंजीत पर हत्या का आरोप लगा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। डीआईजी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।