बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Feb-2020 07:48 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर हथियार के बल पर अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यूको बैंक के दो सीएसपी संचालक से 4 लाख 85 हजार रुपये की लूट हुई है। विरोध करने पर अपराधियों ने सीएसपी संचालकों का बंदूक के कुंदे से पिटाई भी की है।
घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनिया के पास की है। बताया जाता है कि नवनीत और गौतम कुमार जो कि इको बैंक गोढ़ना से पैसा लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दरमियान मोहनिया के पास हथियार बंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर दोनों सीएसपी संचालक की बंदूक के कुंदे से भी पिटाई की। एसपी आकाश कुमार घटना ने बताया कि पूरे मामले को छानबीन की जा रही है।