बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
14-Jun-2020 12:33 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मुखिया के दबंगई देखने को मिली है। मुखिया ने एक युवक को बुलेट गाड़ी चोरी के आरोप में 7 घंटे तक घर में बंद कर लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से जमकर बेरहमी से पिटाई की।वह रहम की भीख मांगता रहा लेकिन मुखिया ने उनकी एक न सुनी।
घटना बरौनी थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की मोसादपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र कपिल देव कुमार है। कपिल देव ने बताया कि हम अपने घर से बगीचा की ओर गए हुए थे उसी दौरान बथौली पंचायत के मुखिया चंदन साह उस बगीचे में पहुंचे और वहां पर जितने भी लोग थे सभी को मुखियाने वहां से भगा दिया। फिर जबरन मुखिया चंदन साह एक रूम में ले गया और 1 दर्जन से अधिक लोग को बुला लिया उसके बाद बेरहमी से लाठी डंडे एवं पिस्टल के बट से पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की कोशिश की।जब तक हम अधमरा नहीं हो गए तब तक वे लोग मारते रहे। जब हम बेहोश हो गए तो वह लोग मर समझ कर भाग गये। पीड़ित युवक ने बताया कि मुखिया और उसके गुर्गों ने शाम 7:00 बजे लेकर 1 बजे रात तक एक बजे तक उसकी पटाई की।
कपिल देव ने बताया कि बहुत देर बाद होश आया उसके बाद किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर मम्मी को फोन किया। फिर मम्मी आई आनन-फानन में किसी तरह उठा उठा के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का कहना है कि मेरे पास 10 हजार रुपया और एक साइकिल भी उन लोग के द्वारा ले लिया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि 4 दिन पहले मुखिया के घर से बुलेट गाड़ी चोरी हो गयी थी। उसी गाड़ी की चोरी का आरोप वो मुझपर लगा रहा था।
फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे परिवार दहशत के माहौल में जी रहे हैं। बरौनी थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।