ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर...

बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा

17-May-2020 12:29 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARI : बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या के बाद जमकर हंगामा हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हॉस्पिटल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की है। इसके बादआक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया है। एसपी कार्यालय के पास शव रखकर कर वे हंगामा कर रहे हैं। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।वहीं पुलिस ने बताया है कि नगर निगम चुनाव में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

news image

बीजेपी नेता की हत्या के बाद सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बेगूसराय सदर अस्पताल में जमा हो गये।इस दौरान लोगों नेजमकर हंगामा किया। दरअसल लोगों का गुस्सा उस वक्त भड़क गया जब हॉस्पिटल में मौजूद कर्मी ने एक्सरे करने से इंकार कर दिया। इसी पर वहां मौजूद लोग भड़क गये और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट कर दी। इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद शव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के पास शव रखकर हंगामा किया है।


मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।वारदात के सिलसिले में डीएसपी राजन सिन्हा ने बताया कि 2016 में नगर निगम के चुनाव को लेकर विवाद  हुआ था। इसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

news image

बता दें कि अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यहीं नहीं धीरज के दो साथियों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान कैथमा निवासी धीरज भारद्वाज के रूप में की गई है वहीं घायल युवक की पहचान अनिल कुमार एवं बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि मृतक धीरज भारद्वाज अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ खड़ा था उसी दरमियान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी फिर वहां से अपराधी भागने के दौरान रास्ते में ही बिट्टू को भी गोली मार दिया। गोली से तीनों घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दरमियां धीरज भारद्वाज की मौत हो गई। वहीं बिट्टू एवं अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।