बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Jan-2020 06:38 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने बखरी बाजार के किराना व्यवसायी सुरेन्द्र साह के यहां हुए लूट कांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधियों को घटना में प्रयोग एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, चार मोबाइल और लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी ओमप्रकाश ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिसम्बर की रात नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी के दुकान पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधियों ने दुकान के स्टाफ और ग्राहकों के साथ भी मारपीट भी किया था। जिसमें वैज्ञानिक अनुसंधान कर अपराधियों को चिन्हित करते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की गई। लेकिन पुलिस दबिश के कारण अपराधी बिहार से बाहर चले गए थे।
डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद कांड के मुख्य सरगना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा निवासी ओमप्रकाश महतो की गिरफ्तारी बेगूसराय से की गई है।ओमप्रकाश के निशानदेही पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी विपिन पासवान के यहां के घर छापेमारी कर घटना में प्रयोग किए गए एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। जबकि ओमप्रकाश महतो के यहां से लूटा गया दो हजार का सिक्का एवं दो सेट मोबाइल पुलिस ने बरामद किया गया है। उन्होनें कहा कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर बखरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान समेत थाना की पूरी टीम मौजूद थी।