Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
06-Feb-2022 04:09 PM
DESK: बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा में सरस्वती पूजा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बेगूसराय में डीजे बजाने को लेकर फायरिंग की गयी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वही नालंदा के मानपुर में अश्लील गाना बजाने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें 5 लोग घायल हो गये है। सरबहदी में पूजा पंडाल में हुई झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।
जबकि खगड़िया के रोहियार गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
सरस्वती पूजा के दौरान बेगूसराय, नालंदा और खगड़िया में हुई हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्ण कराने में पुलिस जुटी है।