Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
26-Dec-2020 01:19 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने वीरपुर थाना के लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में लूटकांड का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
लूक की रकम भी पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद की है. शनिवार को एसपी अवकाश कुमार ने लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 16 दिसंबर को बीरपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में हथियार के बल पर अपराधियों ने 6 लाख 66 हजार रुपए की लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. जब बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया तो बैंककर्मी के साथ मारपीट और दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई थी. वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया था और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी.
मोबाइल सर्विलांस एवं सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस को सफलता मिली है औऱ 5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक गोली, दो खोखा, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लूटी गई रकम को भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले चंदन पासवान, युवराज सोनी, माईकल सोनी, विवेक कुमार, वहीं तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार के रुप में की गई है. मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, उसे पकड़न के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.