मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
11-May-2021 10:28 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: आम के पेड़ से लटके युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलपुर की है। मृतक की पहचान दौलतपुर पंचायत निवासी 15 वर्षीय नीतीश के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदीन राम, एएसआई बलवंत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस से इस घटना की जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने इस मामले को संदेहास्पद बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस बात खुलासा होगा कि यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या।