ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब छपरा में उपद्रव ! प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, पुलिस छावनी में बदला इलाका

27-Oct-2023 09:21 AM

By First Bihar

SARAN : बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब छपरा में भी में भी माहौल बिगड़ गया है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी है। यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले का है। जहां शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए श्रद्धालु जा रहे थे, इसी दौरान दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा और तनाव बढ़ गया। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू कर दी गयी. रोड़ेबाजी में कुल 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। 


दरअसल, भगवान नगर थाना क्षेत्र के नयी बाजार इलाके से मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा गुजर रही थी। तभी अचानक किसी बात को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। उसके बाद  मामला गंभीर होता गया और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गयी। इस दौरान प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हुआ जिससे दूसरा पक्ष भी उग्र हो गया। 


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक गौरव मंगला व डीएसपी संतोष कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया गया। इसके बाद घटना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। खुद पुलिस कप्तान गौरव मंगला मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में एक-एक प्रतिमा का विसर्जन कराया। फिलहाल स्थिति काबू में है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।