BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
15-Dec-2024 11:42 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दम घुटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एकासी टोल वार्ड 12 रहने वाले स्वर्गीय नित्यानंद सिंह के 48 वर्षीय पुत्र शशी रंजन उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि शशी रंजन उर्फ मुन्ना सिंह देवना स्थित एक राइस मिल में गार्ड के रूप में काम करते थे। काम खत्म करके वो बीती रात अपने रूम में सोने के लिए चले गये। ठंड अधिक रहने के कारण वो रुम में ही जलावन छोड़कर सोने चले गये। जिसके कारण रुम में चारों तरफ धुआं फैल गया। चारों तरफ धआं फैलने के कारण दम घुटने से शशि रंजन उर्फ मुन्ना सिंह की मौत हो गई।
राइस मिल में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत अन्नू कुमार ने बताया कि बीती रात शशि रंजन उर्फ मुन्ना सिंह खाना खाने के बाद वह अपने रूम में सोने के लिए चले गए थे। उन्होंने बताया कि जब सुबह में नींद नहीं खुली तो उन्हें जगाने गये तो देखा रूम के अंदर चारों तरफ धुआं फैला हुआ है और वह बेड के नीचे गिरा पड़ा था। आनन फानन में दरवाजा तोड़कर रूम के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि शशि की मौत दम घुटने से हो चुकी थी।
फिलहाल इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रिफाइनरी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.