ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम

BEGUSARAI NEWS: पिकअप वैन की चपेट में आने से महिला वार्ड सदस्य की मौत, महानवमी पर मंदिर में पूजा करने गई थी

BEGUSARAI NEWS: पिकअप वैन की चपेट में आने से महिला वार्ड सदस्य की मौत, महानवमी पर मंदिर में पूजा करने गई थी

11-Oct-2024 10:15 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: महानवमी के मौके पर मंदिर में माता रानी की पूजा करने गई महिला वार्ड सदस्य को एक बेलगाम पिकअप वैन ने रौंद दिया। घटना के बाद पिकअप वैन छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। 


घटना  मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल शतियारा चौक के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है। मृतका की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव वार्ड 10 निवासी सनोज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई। मृतिका वार्ड नंबर 10 की वार्ड सदस्य थी। मृतका का मायके मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-1 कमला वार्ड-15 में है। वो सकलदेव राम की बेटी थी। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि अपने ससुराल शेखपुरा गांव से वो मंझौल दुर्गा मंदिर में पूजा करने आई हुई थी। दुर्गा मंदिर के पास ही सड़क पार करने के दौरान बेलगाम पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका मीरा देवी दो बच्चों की मां थी। 7 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी और 4 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी जब मृतका की मां और बहन ने उसके पति सनोज को मोबाइल पर दी। तो वह उनसे बदतमीजी से बात करने लगा। कहने लगा कि मर जाने दो उसको मुझे कोई मतलब नहीं है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत की खबर देते ही वो अपशब्द कहने लगा उसकी बातें सुनकर ऐसा लग रहा था कि वो नशे में था और नशे की हालत में अनाप-शनाप बातें कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।