ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Begusarai News: नहाय खाय के दिन डुबने से 4 की मौत, छठ घाट...

Begusarai News: नहाय खाय के दिन डुबने से 4 की मौत, छठ घाट पर नहाने के दौरान हादसा

05-Nov-2024 06:00 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ के नहाय खाय के दिन छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है। घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र की है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जिले के चकिया, मंसूरचक, सिंघौल एवं बछबारा थाना इलाक़े की है।


पहली घटना चकिया थाना क्षेत्र के बिंद टोली की है। मृतक की पहचान में चकिया थाना अंतर्गत मल्हीपुर बिंदटोली गांव के वार्ड-9 के रहने वाले राजेश निषाद के 13 वर्षीय बेटा राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल छठी क्लास का छात्र था।


दूसरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेला मेघ चकद्वार गांव के वार्ड-8 के रहने वाले रंजन दास के करीब 19 वर्षीय बेटा सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बेला मेघ चकद्वार निवासी मृतक सुधांशु कुमार दिल्ली में रहकर प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता था और छठ पर्व को लेकर सोमवार की रात घर आया था जिसके बाद ग्रामीण मित्रों के साथ आज सुबह गंगा स्नान करने बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट गया था जहां स्नान करने दौरान गहरे पानी में डूबने से जान चली गई। 


तीसरी घटना मनसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है । मृतक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंदा मकदमपुर गांव के वार्ड-2 रहने वाले पवन कुमार महतों के करीब 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। प्रियांशु नौवीं क्लास का छात्र था। 


चौथी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल पोखर की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव स्थित नगर निगम वार्ड-3 के रहने वाले मोहम्मद जहीर के करीब 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खलील के रुप में हुई है। मृतक के पिता मोहम्मद जहीर ने बताया कि उसका बेटा राज मिस्त्री के साथ साथ मजदूरी भी करता था। सिंघौल पोखर में स्नान के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।


मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार और प्रियांशु कुमार छात्र थे। दोनों मृतक अलग अलग विद्यालयों के वर्ग में पढ़ते थे जबकि अन्य दो व्यक्ति अलग अलग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस हादसे के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।