Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
01-Oct-2024 03:08 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय सदर अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई।
बताया जा रहा है कि पिछले चार दिन से ठाकुरी चक रहने वाले प्रियांशु कुमार को पैर में चोट लग गया था। जिससे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया है कि प्रियांशु ठीक-ठाक था अचानक गलत इंजेक्शन देने के बाद उसका तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे इमरजेंसी में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गढहरा थाना क्षेत्र के ठोकरी चक स्थित हाजीपुर के वार्ड-12 के रहने वाले विक्रम सिंह का 20 वर्षीय बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। लोगों के आक्रोश को देखकर अस्पताल में तैनात डॉक्टर और नर्स वहां से जान बचाकर फरार हो गए।
परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से प्रियांशु को इलाज किया गया, जिसके कारण इसकी मौत हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी है। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।