ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Begusarai News: छठ घाट पर डूबने से एक बच्चे की मौत, परिजनों में...

Begusarai News: छठ घाट पर डूबने से एक बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

07-Nov-2024 06:49 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देने के दौरान स्नान करने के वक्त एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई हैं। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर खैय घाट की हैं ।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा परिजनों के साथ छठ घाट पर अर्घ्य देने वीरपुर पुल खैय धारा घाट गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत डूबने से हो गई।मृतक बच्चे की पहचान पर्रा पंचायत के सौरोंजा गांव के रहने वाले जितन सहनी के 12 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है। 


इस संबंध में वीरपुर थाना के  पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बच्चा छठ घाट पर गया था, भीड़ में किसी ने देखा नहीं था। बताया जा रहा हैं कि बच्चे का पैर फिसल जाने के कारण डूबने से मौत हो गई।आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर डॉक्टर के पास ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वीरपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।