ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Begusarai News: बूढी गंडक नदी से किशोरी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया...

Begusarai News: बूढी गंडक नदी से किशोरी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, वार्ड सदस्य सहित 4 पर केस दर्ज

19-Nov-2024 09:36 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के राजापुर बूढी गंडक नदी से एक 14 वर्षीय किशोरी की शव बरामद किया गया है। मृतका किशोरी की पहचान सिकरहुला वार्ड-16 के रहने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान की 14 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। उसके गले पर काले जख्म का निशान पाया गया है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी।


घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस ने गंडक नदी राजापुर पहुंच स्थानीय लोगों व चौकिदार के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ गंडक नदी के किनारे शव को देखने के लिए जमा हो गए । वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। गले पर निशान के मुताबिक प्रथम दृष्टिया आत्महत्या बताया जा रहा है।


वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सात साल पहले रेल से कटकर किशोरी की पिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। मृतका की मां क्रांति देवी ने वीरपुर थाने में आवेदन देकर वार्ड सदस्य सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है प्राथमिकी में आरोप लगाया है की मेरी पुत्री अंकिता कुमारी को पहले हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया। साथ ही लाश को जबरन छीनकर उक्त चारों आरोपी ने सिकरहुला बूढी गंडक नदी में फेंक दिया । 


वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरी की मां के कहने पर ही नदी में लाश को फेंका गया है। हालांकि ग्रामीण लाश फेंकने वाले सभी लोगों को निर्दोष बता रहे हैं। आज दोपहर करीब 1:00 बजे भागलपुर से पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। जिस कमरे में किशोरी की फंदे लगी लाश बताई जा रही है वहां से फॉरेंसिक की टीम ने साड़ी में लगा खून के नमूने लिए हैं। 


करीब एक घंटे तक फारेंसिक की टीम ने बारीकी से घटना की छानबीन करते हुए पूछताछ  की। फोरेंसिक की टीम के साथ सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।  डीएसपी ने मृतका की मां व बहन भाई सहित स्थानीय लोगों से घटना से संबंधित जानकारी ली एवं पूछताछ भी की। इस संबंध में सदर डीएसपी- 2 भास्कर रंजन ने बताया कि आत्महत्या एवं हत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।