ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Begusarai News: बेलगाम ट्रक ने दंपति को कुचला, मौके पर ही पत्नी की...

Begusarai News: बेलगाम ट्रक ने दंपति को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत

02-Nov-2024 08:39 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को कुचल डाला। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने के लिए दोनों पति-पत्नी आ रहे थे तभी बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया स्थित आठवां ढाला के पास SH-55 की है। जहां स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को उठाकर सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया वही पति दिवाकर कुमार सिंह को इलाज के लिए भर्ती किया गया। मृतका की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल वार्ड-4 के रहने वाले दिवाकर कुमार सिंह का 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। 


मृतका के पति घायल दिवाकर कुमार सिंह ने बताया की बेटी निजी अस्पताल में भर्ती है, उसी को देखने के लिए हम पति-पत्नी बाइक से बेगूसराय आ रहे थे तभी आठवां ढाला के समीप ट्रक ने कुचल दिया है। कुचलते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पत्नी की मौत से पति दिवाकर काफी सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।