अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
08-Oct-2024 09:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: BPSC पास शिक्षिका नाजिया खातून की लाश बंद कमरे से बरामद किया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर पंचायत का है जहां प्रशांत नगर स्थित महिला अस्पताल के सी ब्लॉक कैंपस में शिक्षिका किराये के मकान में रहती थी। बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत की खबर आग की तरह फैल गयी।
देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना अस्पताल के मालिक ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।
मृतका की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लडवारा गांव के वार्ड-9 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद नसीम की 29 वर्षीय पुत्री नाजिया खातून के रुप में हुई है। जो बीपीएससी पास शिक्षिका थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के भाई मोहम्मद तौसीफ आलम अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतका के भाई ने मौत पर किसी पर आरोप नहीं लगाया बल्कि अपनी बहन की मौत को सामान्य मौत बताया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला नाजिया खातून का ससुराल खगड़िया जिला के गोगरी में है। उनके पति का नाम मोहम्मद रफीक है। जिससे पिछले 6 महीने से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं था। मृतका के दो बच्चे थे उनकी भी मौत हो चुकी है। नवंबर 2023 में बीपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उनकी पोस्टिंग बलिया प्रखंड क्षेत्र के कन्या उर्दू प्राथमिक विद्यालय हुसैना में हुई थी।
सोमवार को स्कूल से आने के बाद वो किराए के घर में आई थी लेकिन आज जब दरवाजा नहीं खुला तो अस्पताल के कर्मियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महिला शिक्षिका की लाश बिस्तर पर पड़ा हुआ था। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।
घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। परिवार वालों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। नाजिया खातून अपने मोबाइल से बीती रात में 7:44 में अंतिम स्टेटस भी लगाई थी। मौत का मामला संदिग्ध होने के कारण महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी बलिया पुलिस खंगालने में लगी है। महिला पिछले एक साल से इसी कमरे में अकेले रह रही थी। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।