मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Mar-2023 07:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस शुक्रवार को हत्याकांड के नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव के घर बैंड बाजे के साथ पहुंची और इश्तेहार चस्पा किया। इसके बाद भी अगर आरोपी पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी।
दरअसल, बेगूसराय सदर प्रखंड के परना पंचायत के मुखिया विरेन्द्र शर्मा की मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे अपने घर से बेगूसराय प्रखंड कार्यालय जा रहे थे। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं लेकिन नामजद आरोपी विरेंद्र यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव के खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार लेकर पुलिस आज नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव में बैंड बाजे के साथ पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की मानें तो मुखिया हत्याकांड के नामजद आरोपी विजेंद्र यादव के घर न्यायालय के आदेश पर बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर जल्द ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों में हड़कंप मच गया है।