बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Dec-2019 04:40 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना इलाके की है. जहां बाजार समिति एरिया में नहाने के दौरान पानी में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद जसीम के बेटे मोहम्मद राहुल कुमार और मोहम्मद कौशल की बेटी राजिया खातून के रूप में की गई है. दोनों बाघा इलाके के वार्ड नंबर 29 के रहने वाले हैं.
मौत की खबर मिलते ही मृतक के घरों में चीख-चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पोखर में नहा रहे थे. इस दौरान वे पानी में डूब गए. गहरी पानी में डूबने से उन्होंने दम तोड़ दिया. दोनों की शव निकालने की कोशिश की जा रही है. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम शव को तलाशने में जुटी हुई है.