ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

मुंह में पिस्टल घुसेड़ कर दी जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- ऐसा ठोकेंगे कि हॉस्पिटल जाने लायक नहीं रहोगे

27-Feb-2021 09:46 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. आये दिन अपराधी बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां एक अपराधी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी. युवक के मुंह में जबरन पिस्टल घुसेड़ कर बदमाश ने उसे टपका देने की धमकी दी और उसे पिस्टल के बट से मार-मार के जख्मी कर दिया. 


घटना बेगूसराय जिले की बताई जा रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बीरपुर थाना इलाके का है.  बेगूसराय में वायरल हो रहा एक वीडियो एक तरफ जहां प्रशासन को कटघरे में खड़े कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात की पुष्टि कर रही है कि बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल किस तरह ऊंचा हो चुका है.


वायरल वीडियो में एक युवक की पिटाई की जा रही है और उस पर पिस्तौल का भय दिखाकर अपनी बादशाहत बताने का प्रयास अपराधियों के द्वारा किया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बेगूसराय में अपराधियों के मन से अब प्रशासन का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है.


तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी उक्त युवक की कनपटी में पिस्तौल सटाकर उसे भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं.इतना ही नहीं डॉक्टर के यहां नहीं जाने का भी धौस दिया जा रहा है. बाद में जब युवक बेहोश होकर गिर गया तब फिर अपराधी वहां से चलते बने.


नोट - फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.