नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
25-Jun-2021 08:44 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्लीपुर बिन टोली गांव की है. मृतक की पहचान मालीपुर बिन टोली निवासी सुरेश निषाद का 37 वर्षीय पुत्र सुनील निषाद के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि सुनील निषाद के घर के ही पड़ोस में शादी थी और वह शादी का भोज खाने जा रहा था. उसी दौरान किसी बात को लेकर अपराधियों के साथ उसकी झड़प हुई. इसी से नाराज अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने के बाद उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और अपराधी हत्या कर मौके से फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चकिया थाने पुलिस को दी. मौके पर चकिया थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
वहीं चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक सुनील निषाद के घर के बगल में शादी थी और शादी का भोज खाने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान किसी बात को लेकर अपराधी के साथ विवाद हुआ, इसके बाद अपराधियों ने सुनील निषाद को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुनील निषाद टॉप टेन अपराधियों में से एक था. उस पर हत्या, लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज थे और यह पुलिस के नजरों से कई सालों से फरार चल रहा था. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि गैंगवार में इसकी हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.