ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / news / बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को खेत...

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को खेत में फेंका

12-Jan-2021 05:10 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के रामपुर गोदरगामा बहियार की है. मृतक की पहचान सैदपुर निवासी मो. साबिर के पुत्र मो. शाकिर के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि अपराधियों ने मो. शाकिर की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को रामपुर गोदरगामा बहियार के खेत में फेंक दिया. मिली जानकारी के अनुसार जब लोग बहियार के खेत में शौच करने के लिए गए तभी खेत में शव को लोगों ने देखा. इसकी सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी. मौके पर जब नयागांव थाने की पुलिस ने पहुंच कर जांच किया तो इसकी पहचान सैदपुर निवासी मोहम्मद साबिर के पुत्र मोहम्मद शाकिर के रूप में की गई है. 


फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. फिलहाल नयागांव थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.