ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

बेगूसराय :दूसरे की पत्नी को मोबाइल देना पड़ा महंगा, गुस्साए पति ने पत्नी और युवक को चाकूओं से गोदा

07-Sep-2020 09:41 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक युवक को दूसरे की पत्नी को मोबाइल फोन देना महंगा पड़ा. अपनी पत्नी को दूसरे का मोबाइल लिया देख सनकी पति भड़क गया. सनकी पति ने पहले तो युवक को चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी और फिर पत्नी पर भी चाकूओं से वार कर दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

 घटना नगर थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी की है. मृतक युवक की पहचान झोपड़पट्टी निवासी मोहम्मद जाहिर के पुत्र मोहम्मद तजमुल के रूप में की गई है. बताया जाता है कि उसी इलका के रहने वाले नेवला की पत्नी ने मोहम्मद तजमुल से किसी से बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा था. तभी उसका पति नेवला आ गया और वह दूसरे का फोन देखकर नाराज हो गया. 

इसके बाद उसने बिना सोचे समझे मोहम्मद तजमुल को चाकूओं से गोद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसके बाद उसने अपनी पत्नी पर चाकूओं से हमला बोल दिया.  नेवला की पत्नी का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.वही घटनास्थल पर नगर थाने के पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वारदात को अंजाम देने क बाद नेवला फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.