ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में युवक का मर्डर, नए साल पर घर में पसरा मातम

बेगूसराय में युवक का मर्डर, नए साल पर घर में पसरा मातम

01-Jan-2020 04:55 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का सिलसिला नए साल में भी जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक खेत में काम करने गया था. इस दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है. जहां रघुनाथपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान स्व० ह्मदेव काँपर का पुत्र मुकेश काँपर के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह खेत में काम करने जा रहा है. एक घंटे में वापस लौट जाएगा. लेकिन जब काफी देर बाद नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे फोन लगाया. मोबाइल पर चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी.


मुकेश की चिल्लाने की आवाज़ सुनकर खेत में पहुंचे परिजनों ने देखा कि वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा है. किसी ने बेरहमी से उसकी पिटाई की है. आनन-फानन में घरवालों ने उसे साहेबपुर कमाल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मुकेश की परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. नए साल की खुशियों के बीच घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. साहेबपुर कमाल थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.