बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Dec-2019 05:16 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस की सारी कोशिशें नाकामयाब साबित हो रही हैं. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक वार्ड सदस्य को गोली मारकर मौके से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के छौड़ाही आउट पोस्ट इलाके की है. जहां बरैपुरा में अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को गोली मार दी. गोली लगने के कारण वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक छौड़ाही शहरी इलाके के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए छौड़ाही पीएचसी में भर्ती कराया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. छौड़ाही आउट पोस्ट के प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक वार्ड सदस्य की हालत फिलहाल स्थिर है. परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.