मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Feb-2023 03:23 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां युवक की हत्या से नाराज लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य लोगों ने भगवानपुर थाने को घेर लिया और फर्नीचर समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया। वहीं थाना परिसर में लगी गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
दरअसल, बीते गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के कमलापथ मुसहरी निवासी अर्जुन सदा की बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया था। शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए।
सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पहले तो गुस्साए लोगों ने स्थानीय पीएचसी में तोड़फोड़ की और बाद सैकड़ों लोग ने भगवानपुर थाने में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी थाना छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भगवानपुर थाना पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि, लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने बताया कि उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


