ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बेगूसराय में टला बड़ा हादसा, अमित शाह के हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ा तो...

बेगूसराय में टला बड़ा हादसा, अमित शाह के हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ा तो पायलट ने संभाला

29-Apr-2024 07:46 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 3 घंटे बिहार में रहे। झंझारपुर के बाद बेगूसराय में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बेगूसराय में वो एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गये। बेगूसराय के जीडी कॉलेज से उड़ान भरते समय तेज हवा के दबाव में अमित शाह का हेलिकॉप्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और हवा में अजीब तरीके से झूलने लगा। 


तभी पायलट ने सूझ-बूझ से हेलिकॉप्टर को संभाला। जिसके बाद पायलट ने पटना के लिए उड़ान भरी। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर को पश्चिम दिशा की ओर उड़ान भरकर पटना जाना था लेकिन जमीन से ऊपर उठते ही हेलिकॉप्टर पश्चिम के बदले पूर्व दिशा की ओर जाने लगा और इस दौरान लड़खड़ाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गये।  


दरअसल ऊपर उड़ने के जगह अमित शाह का हेलिकॉप्टर दो फीट नीचे आ गया लेकिन फिर किसी तरह पायलट ने स्थिति को कंट्रोल किया। जिसके बाद हेलिकॉप्टर के पायलट ने पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा। हेलिकॉप्टर को लड़खड़ाता देख वहां मौजूद लोग भी घबरा गये। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है? वही रैली में आए लोग मोबाइल से हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाने में लगे हुए थे। हेलिकॉप्टर के उड़ने के बाद सभा स्थल पर इसी बात की चर्चा हो रही थी कि पायलट की सूझबूझ के कारण आज बड़ा हादसा होते-होते बचा।