ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में श्राद्ध का भोज खाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा, कार ने...

बिहार में श्राद्ध का भोज खाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा, कार ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, तीन घायल

27-Jun-2023 12:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं एक ही परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. इसमें एक महिला भी शामिल है, सभी का इलाज बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में चल रहा है. 


यह घटना बरौनी थाना अंतर्गत जीरोमाइल के ओवर ब्रिज के पास की है. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोग श्राद्ध का भोज खाकर तेघरा से मारुति कार से लौट रहे थे. जिसमें एक महिला और भाई और दो बेटे कार में सवार थे. कार के आगे ट्रक जा रही थी, ट्रक का पीछे का लाइट खराब होने की वजह से मारुति कार ने जोरदार ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि  मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक महिला और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से बेगूसराय अस्पताल पहुंचाया. जहां दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है.


मृतक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर निवासी रणधीर कुमार ऊर्फ तबू सिन्हा के रूप मे हुई है. मृतक तेघरा अनुमंडल में डाटा ऑपरेटर का काम करता था. घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले वकील गिरीश सिन्हा के पत्नी ममता सिन्हा और पुत्र दीक्षित कुमार राज और अक्षित कुमार राज के रूप में की गई है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय निजी अस्पताल में चल रहा है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.


इस घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने दिखाया मानवता दिखाते हुए 112 नंबर की गाड़ी ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल आनन-फानन में पहुंचाया है. जिसमें एक महिला भी शामिल है. SP ने कहा  एक ही परिवार के 4 लोग मारुति कार पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे. तभी जीरोमाइल ओवर ब्रिज के पास ट्रक में पीछे से मारुति कार ने टक्कर मार दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 3 लोग जख्मी है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.