ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / इस जिले में आसानी से बिक रही शराब, यकीन नहीं तो वीडियो में...

इस जिले में आसानी से बिक रही शराब, यकीन नहीं तो वीडियो में पियक्कड़ों की नौटंकी देखिये

05-Feb-2020 04:17 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी इसपर नकेल कसना पुलिस की बस की बात नहीं लग रही है. कभी टीचर तो कभी पुलिसवाले लगातार शराब के नशे में पकड़े गए. कहीं नारियल में तो कहीं बोतल में देसी और विदेशी शराब बेची जा रही है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जो शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा करता है. 


बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ पियक्कड़ शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो शादपुर पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 10 की है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ लोग आपस में एक दूसरे को भद्दीभद्दी गलियां दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग लात-घूंसों से एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं. 




वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हैरत में है. बता दें कि यह वही गांव है. जहां पिछले महीने 4 जनवरी को खुद सीएम नीतीश जान-जीवन-हरियाली यात्रा को लेकर लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे. लेकिन यहां तो आज कुछ और ही चल रहा है. लोग शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि यह वीडियो कब का है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.